Rain Alert: हरियाणा में फिर होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया इतने दिन का अलर्ट

Edited By Manisha rana, Updated: 29 May, 2025 09:59 AM

rain alert in haryana

हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश में आज और कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश में आज और कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 31 मई और 1 जून को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

बीती रात को यमुनानगर में हुई बारिश 

आज और कल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हवाओं और गरज के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है लेकिन रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। इधर बुधवार रात को यमुनानगर में करीब साढ़े 8 बजे से 9 बजे तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। 

वहीं हरियाणा के अधिकतम तापमान में बीते दिन बुधवार कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!